Gorakhpur: रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या मामले में एसपी सिटी ने की यह कार्रवाई, बोले- जल्द होगा घटना का अनावरण

रेलकर्मी की हत्या मामले में गोरखपुर पुलिस ने पत्नी व दो अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के दिग्विजय नगर में बुधवार रात रेलकर्मी अफरोज अंसारी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। वह अपनी पत्नी के साथ इस मकान में रहते थे। ऊपर किराएदार भी रहते थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को अफरोज के परिजनों की तहरीर पर पत्नी व अन्य दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बुधवार रात गोरखनाथ क्षेत्र में गला रेतकर हुई व्यक्ति की हत्या मामले में तत्काल पहुंची टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पत्नी व अन्य दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे घटना का अनावरण किया जाएगा।

Recommended Video

    UPSC CSE 2022 Result: गोरखपुर की रुपल श्रीवास्तव को मिली 113वीं रैंक

    जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी निवासी अफरोज आलम अंसारी पुत्र स्वर्गीय अनवर अली रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन पर नौकरी करते थे। वह वर्ष 2012 में दिग्विजयनगर, वजीराबाद कॉलोनी में जमीन लेकर चार मंजिला मकान बनवाया था। उन्हें कोई संतान नहीं थी। वह और उनकी पत्नी इस मकान में रहते थे। इनके अलावा कुछ किराएदार भी ऊपर की मंजिल पर रहते थे। पत्नी सादिया ने बुधवार रात तकरीबन 2 बजे अफरोज के भाई जावेद अंसारी के मोबाइल पर फोन कर हत्या की जानकारी दी। जावेद अपने अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे की लाइट बंद थी। लाइट जलाने पर अफरोज का शव बेड से नीचे फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+