Gorakhpur News: पूर्व थानेदार व दो सिपाहियों पर इस मामले में दर्ज हुआ केस
Gorakhpur News: गोरखपुर राजघाट थाने पर पूर्व में तैनात दरोगा व दो सिपाहियों पर चाेरी का केस दर्ज किया गया है। इन पर मालखाने से सामान चुराने का अरोप है। दरोगा वर्ततान समय में देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी हैं। कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रायगंज उत्तरी के रहने वाले आकाश वर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि राजघाट थाने के मालखाने में रखा उसका सामान चोरी हो गया था। वर्ष 2018 में तत्काल थानेदार नवीन सिंह व सिपाहियों पर सर्राफ ने सीसी कैमरा, डीवीआर, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर उपकरण, गहने व रुपये चाेरी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस की फर्द में लिखा है कि सामान को तत्कालीन थानेदार नवीन सिंह, मुख्य आरक्षी मनीराम मौर्या व अरविंद सिंह ने मालखाने में दाखिल किया था। दो दिसंबर, 2019 को न्यायालय ने सामान रिलीज करने का आदेश दिया। सात दिसंबर को वह आदेश की कापी लेकर थाने गए तो दीवान ने यह कहते हुए भगा दिया कि मालखाने में सामान नहीं है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपितों के विरुद्ध मालखाने से सामान चुराकर हड़पने, धमकी देने का मुदकमा दर्ज करने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications