UP: उड़ीसा से गोरखपुर तक इस फिल्मी अंदाज में करते थे गांजा की तस्करी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
गोरखपुर पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार व यूपी में तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नेशनल शूटर भी रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी राष्ट्रीय स्तर का शूटर है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 15 किलो गांजा, इनोवा, क्रेटा कार भी बरामद की है। ये आरोपी उड़ीसा से बिहार व यूपी में गांजा की तस्करी करते थे।
Recommended Video

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अराेपियों की पहचान सौरभ सिंह निवासी एच.आई.जी विवेकपुरूम निकट नौका बिहार सिद्धार्थ इन्क्लेव थाना रामगढताल, गोरखपुर, मो. जहीर आलम निवासी करमनिया थाना मोफस्सिल बेतिया बिहार और यूनूस राउत निवासी करमनिया थाना मौफस्सिल बेतिया बिहार को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग उड़ीसा से क्रेटा व इनोवा कार गांजा लाकर बिहार व गोरखपुर में सप्लाई करते थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग गांजा को छोटे- छोटे पैकेटो में इसका शौक रखने वालों को देते थे। सौरभ सिंह गोरखपुर में गांजा मंगाता था।
एसपी सिटी ने बताया कि अभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही। गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आ रहा है। जल्द ही इसके पीछे लगे अन्य आरोपियों केा भी गिरफ्तार किया जाएगा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications