UP: पहले क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए भेजते हैं लिंक, फिर ऐसे गायब कर देते हैं पूरी रकम

गोरखपुर में क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को साइबर सेल टीम ने गिरफ्तार किया है।

sp

Gorakhpur News: गोरखपुर की साइबर सेल टीन ने ऑनलाइन तरीके से लोगों के खाते से रकम चुराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही टीम ने 187527 रुपये भी वापस लोगों को दिलाए हैं। इन लोगों के अपराध करने का तरीका बिल्कुल अलग है। पहले क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पूरी डिटेल लेते हैं फिर फ्रॉड करते है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वे बेहद शातिर तरीके से लोगों को लिंक भेज क्रेडिट कार्ड बनावाने के लिए पूरी जानकारी लेते हैं। फिर ऑनलाइन फार्म भरवाते है। जब ओटीपी कस्टमर के मोबाइल पर जाता है तो उसे पूछ पूरा खाता खाली कर देते हैं। गोरखपुर में जिन मामलों में इन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है उनका पूरा विवरण यहां देख सकते हैं।

यह हैं मामले फोन करके धोखे से क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड से ₹76959 की निकासी किए जाने के संबंध में रमनीक कुमार वर्मा निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल राप्ति नगर थाना शाहपुर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेज कर फॉर्म भराकर अज्ञात द्वारा क्रेडिट कार्ड से 60000 रुपये की धन निकासी कर लेने के संबंध में नीरज राय निवासी सूर्य विहार कॉलोनी थाना तिवारीपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।

Recommended Video

    गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

    Gorakhpur: देर रात खेत में सोने गए व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, सामने आ रही यह वजह
    क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखे से ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड से 53568 रुपये की धन निकासी कर लेने के संबंध में आवेदक सत्येंद्र नाथ यादव निवासी थाना कोतवाली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।
    इन सभी मामलों में साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर इनके रुपये वापस कराएं एंव तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+