Gorakhpur News: नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने पीएम व सीएम को दी जान से मारने की धमकी

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नौकरी न मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।

गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के देवडार गांव के रहने वाले संजय ने डायल 112 पर फोन करके पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरु कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह नौकरी न मिलने से परेशान है।

pm cm

कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि छानबीन व युवक से पूछताछ में पता चला कि उसने शराब के नशे में धमकी दी थी। एटीएस ने भी पूछताछ की है। किसी भी तरीके की कोई योजना सामने नहीं आई है।

गोरखपुर में इससे पहले भी कई बार सीएम को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई की। लेकिन पुलिस व एटीए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी ने जुड़ा मामला होने के कारण जरा भी लापरवाही नहीं करना चाह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+