UP: प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की गला दबारकर हत्या, हत्यारों तक ऐसे पहुंची पुलिस
गोरखपुर की कैम्पियरगंज पुलिस ने हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने युवक की गला दबाकर हत्या की थी।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने चार मई को कैंपियरगंज बान टोला जलार में हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि चार मई की रात्रि में प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर अभियुक्त चुन्नू यादव उर्फ नरसिंह द्वारा पिन्टू निषाद निवासी बान टोला जलार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर की मारपीट कर गला दबाकर हत्या करके मृतक का मोबाईल गायब कर दिया गया था । जिसके संबन्ध मे थाना स्थानीय पर मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चुन्नू उर्फ नरसिंह यादव पुत्र मोती यादव निवासी नगपुर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा मृतक के गायब मोबाईल को बरामद किया गया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज, उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी थाना कैम्पियरगंज, उप निरीक्षक अतुल तिवारी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर,कांस्टेबल विवेक कुमार थाना कैम्पियरगंज, कांस्टेबल एकांश सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर,कांस्टेबल विपिन कुमार वर्मा थाना कैम्पियरगंज, कांस्टेबल हरिनाथ थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications