Gorakhpur: युवती से गैंगरेप करने के चारों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
Gorakhpur News: गोरखपुर गीडा क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान ही आरोपी और पुलिस में मुठभेड़ हो गयी। जिससे एक आरोपी के पैर में गोली लग गयी। पुलिस संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया है कि बुधवार रात वह किसी काम से अपने घर से निकली थी। इसी बीच एक युवक उसे बागीचे की तरफ खींच ले गया। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। सभी ने मिलबर बारी- बारी मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मैं बेहोश हो गयी। जब होश आया तब परिजनों को पूरी बात बताई।

एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एकला बांध पर पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी को पैर में गोली लगी है।












Click it and Unblock the Notifications