Gorakhpur: रिवॉल्वर देख बैग में पैसा भरने लगा कैसियर,अलार्म बजते ही बदमाश हुआ रफूचक्कर

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में बैंक लूटने पहुंचा बदमाश उस समय फरार हो गया जब किसी बैंक कर्मी ने अलार्म बजा दिया।

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में बैंक लूटने पहुंचा बदमाश उस समय फरार हो गया जब किसी बैंक कर्मी ने अलार्म बजा दिया। अलार्म बजते ही वह अपनी बाइक से फरार हो गया। कर्ज में डूबे एमआर से बैंक लूटने की योजना बनाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था।

gkp

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बुधवार की शाम 4.30 बजे हेलमेट लगाकर एक युवक शाहपुर स्थित बंधन बैंक में पहुंचा था। बैंक में जाते ही उसने कैशियर पर रिवॉल्वर तान दी और कैशियर को बैग देकर उसमें भरने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान किसी ने अलार्म दबा दिया। बैंक पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर छानबीन शुरु की। इसके मदद से उसने स्पोर्ट कालेज के नकहा नंबर एक के रहने वाले जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों को रोकने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार प्रयत्न शील है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+