Flashback 2022 : गोरखपुर नगर निगम की साल 2022 की बड़ी उपलब्धियां
साल 2022 में गोरखपुर नगर निगम की खास उपलब्धियां रही। कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां व कार्य देश भर में चर्चित रहे।

Gorakhpur News: साल 2022 गोरखपुर नगर निगम के लिए खास रहा। कुछ अच्छी और बड़ी उपलब्धियां भी इसके नाम रहीं। पूरे देश में हुए स्वच्छता रैंकिंग में इस शहर ने छलांग लगाई। इसके साथ ही नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ी। उनका नया नामकरण भी हुआ। शहर को स्वच्छ बनाने की आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग हुआ। इसके साथ ही कई योजनाओं पर वर्तमान समय में कार्य चल रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधरी रैंकिंग
साल 2022 का अक्टूबर माह नगर निगम के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की रिपोर्ट में गोरखपुर 37 पायदान की छलांग लगाते हुए 74 वें स्थान पर रहा। इसके साथ ही गोरखपुर देश के शीर्ष सौ स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा ।

राज्य रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन
इसके साथ ही राज्य रैंकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नगर निगम नौवें से सातवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहा । देश के तीन लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में गोरखपुर 382 शहरों में से 74वें स्थान पर रहा। निर्धारित छह हजार अंक में से शहर को 4456.95 अंक मिले हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में गोरखपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग 111 थी ।

70 से हुए 80 वार्ड
गोरखपुर नगर निगम में नए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गयी।
नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 32 गांवों को शामिल किया गया है। अभी तक इन गांवों में प्रधान चयनित किए जाते थे लेकिन इस बार से इन 32 गांवों की जनता नगर निगम के लिए पार्षद सदस्यों का चुनाव करेगी।

कई वार्डो के बदले नाम
परिसीमन के बाद ही नगर निगम के कई वार्डो का नाम भी बदल दिया गया। बाबा गंभीरनाथ, बाबा राघवदास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित रामप्रसाद बिस्मिलनगर, महाराणा प्रताप, अशफाकउल्लाह खां आदि के नाम पर वार्ड बने हैं। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित वार्ड संख्या 40 गुलरिहा अब वार्ड संख्या 30 हो गया है। रानीडीहा, बाबा गंभीरनाथ नगर और मदन मोहन मालवीय नगर का क्रम भी बदल गया है।

मोबाइल फोन से दें जानकारी
फरवरी माह में नगर निगम ने स्वच्छता के लिए खास योजना अपनायी गयी। इसके तहत आपको कहीं गंदगी दिख रही है या कहीं कूड़ा इकट्ठा हो रहा हो तो अपने मोबाइल फोन से इसकी फोटो खींचकर स्वच्छ सर्वेक्षण के एप पर अपलोड कर दें। नगर निगम के कर्मचारी सफाई के लिए पहुंच जाएंगे।

समस्या से निजाद
नगर निगम ने जलजमाव की समस्या से निजाद पाने के लिए नालियों का निर्माण,जलनिकासी की व्यवस्था सहित कई कार्य किए। इसी क्रम में गोड़धोइयां नाले का सुदंरीकरण किया जा रहा है जो शहर की सीवरेज व्यवस्था को मजबूती देगा।
होगा सम्मान
नगर निगम के स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के कारण 30 दिसंबर को इसका सम्मान लखनऊ में किया जाएगा।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications