UP: केन्द्रीय रेलमंत्री से मिले सांसद रवि किशन, संसदीय क्षेत्र के लिए की यह खास मांग
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के कैम्पियरगंज, पिपराइच व सहजनवां विधानसभा में जनता की मांग को देखते हुए कुछ स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए अनुरोध किया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र की उपलब्धियों व अन्य मुद्दों को भी रेल मंत्री से अवगत कराया।
सासंद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है। जनता की मांग पर अपने संसदीय क्षेत्र के पिपराइच, सहजनवां व कैम्पियरगंज के कुछ स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री से मांग की है। उम्मीद है कि जल्द ही इन स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का रुकना आरंभ हो जाएगा।

सांसद ने कहा कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में पूरे देश में रेलमार्ग का विस्तार हुआ है। जिन जगहों पर रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं थी आज वहां भी सेवाएं मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी की पूरी टीम ने देश का ऐतिहासिक विकास किया है।
इन स्टेशनों पर इन ट्रेनों का हो ठहराव
गाड़ी संख्या 15069,15070,18201,18205,18202,18206,15065,15067,15066,15068 ट्रेनों का ठहराव पीपीगंज व कैम्पियरगंज स्टेशन पर हो।
गाड़ी संख्या 15051,15211/15212, 12557/12558,19270/19271,15113/15114 ट्रेनों का ठहराव पिपराइच रेलवे स्टेशन पर हो।












Click it and Unblock the Notifications