BJP ने एक बार फिर दिखाया सांसद Ravi Kishan पर भरोसा, छत्तीसगढ़ के बनाए गए 'स्टार प्रचारक'

Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का स्टार प्रचारक बनाया है। सांसद ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है एंव नई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने की बात कही है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा। पार्टी ने मुझे इससे पहले भी कई जगहों के चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है।

ravi kishan

भारतीय जनता पार्टी ने सदर सांसद रवि किशन को छत्तीसगढ़ चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। यह जानकारी सांसद की विज्ञप्ति में दी गई है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। कृषि, शिक्षा,रोजगार, सड़क, परिवहन, रेल, वायुसेवा,स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। आज यहां कानून का राज है, सभी को सुविधाएं मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+