Gorakhpur News: इन खास वजहों से पूरे प्रदेश में लागू होगा खोराबार व मेडिसिटी योजना का मॉडल
Gorakhpur News: गोरखपुर की खाेराबार व मेडिसिटी योजना का मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जीडीए से पूरा प्लान मांगा है। प्राधिकरणों की बैठक में जीडीए के माडल को अपर मुख्य सचिव आवास ने सराहा और सभी जिलों को अपनाने का सुझाव दिया।वर्तमान समय में दोनों योजनाएं गोरखपुर की नई तस्वीर होंगी।
बढ़ती आबादी की आवासीय जरुरतों को करेगी पूरा ये दोनों योजनाएं शहरों में बढ़ती आबादी की आवासीय जरुरतों को पूरा करेंगी। शासन की ओर से मुख्यमंत्री शहर विस्तारीकरण योजना के तहत विकास प्राधिकरणों को बजट भी जारी किया जा रहा है। प्राधिकरणों की ओर से जो नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, वहां विकास का गोरखपुर माडल लागू होगा। यह माडल गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा तैयार किया गया है और इसी के आधार पर खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है।

जीडीए योजना के लिए आरक्षित जमीन का सात प्रतिशत विकासकर्ता फर्म को देकर 245 करोड़ रुपये का ढांचागत विकास कार्य करा रहा है। इसी माडल से करीब 200 एकड़ में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना व कन्वेंशन सेंटर योजना भी लांच करने की तैयारी है।
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना को लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने इस माडल की प्रशंसा की थी। 23 अगस्त को लखनऊ में आवास विभाग की मासिक बैठक में सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की मौजूदगी में इस माडल के बारे में अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने जानकारी ली। उन्होंने इसे सराहा और जीडीए उपाध्यक्ष को इस माडल को शासन के पास भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास प्राधिकरणों को यह माडल भेजा जाएगा।
उपाध्यक्ष जीडीए महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में भूमि मुद्रीकरण के माडल से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें जीडीए की ओर से पैसा खर्च नहीं किया गया है। बल्कि विकास करने वाली फर्म को प्रीमियम मूल्य पर जमीन दी गई है। यही माडल आगे की योजनाओं में भी लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications