UP :सृष्टि की मौत पर बड़ी बहन ने लगाए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप,जांच की मांग
गोरखपुर की रहने वाली सृष्टि बुदेलखंड विश्वविद्यालय की बीटेक की छात्रा थी। जिसने विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आत्महात्या कर ली। बड़ी बहन पूजा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर की रहने वाली सृष्टि राय ने बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय हॉस्टल में आत्महत्या कर ली है। गुरुवार देर रात हुई इस घटना के बाद पहुंचे वहां पहुंचे परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
पढ़ाई को लेकर थी तनाव में
गोरखपुर की रहने वाली सृष्टि राय बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय में थर्ड ईयर की छात्रा थी। वह यहां के समता हॉस्टल में रहती थी। उसने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। ऐसा माना जा रहा है कि वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रह रही थी और इन दिनों डिप्रेशन में थी। उसकी मौत के बाद गोरखपुर से पहुंची उसकी बड़ी बहन व मां ने विश्वविद्यालय को इसकी मौत का जिम्मेदार माना है।
नियमित नहीं चलती हैं कक्षाएं
सृष्टि की बड़ी बहन पूजा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय में कभी कक्षाएं नियमित नहीं चलती थी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय अचानक से बहुत प्रेशर दिया जाता था।शिक्षक हमेशा अनियमित रहते है।
तबीयत खराब होने के बाद भी किसी ने नहीं दिया ध्यान
बहन पूजा ने हॉस्टल व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां छात्रों का अच्छे से ध्यान भी नहीं रखा जाता था। बीमार होने पर भी यहां कोई देखभाल नहीं होती थी। सृष्टि की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। इसकी जानकारी मैटर्न को दी थी लेकिन उसने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। फोन करने पर कॉल भी रिसीव नहीं करते थे।
कोई चला गया होता तो बच जाती बहन
बड़ी बहन पूजा ने बताया कि गुुरुवार रात उससे बात हुई थी। उसकी तबियत ठीक नहीं थी। मैनें मैर्टन से बोला कि किसी दाई को उसके पास भेज दीजिए मगर कोई नहीं गया। सृष्टि ने बोला था सुबह बात करूंगी लेकिन सुबह सुसाइड की खबर आई।
छात्र-छात्राओं को किया जाता है परेशान
पूजा राय ने विभाग के समन्वयक और वार्डन पर लापरवाही और परेशान करने का आरोप लगाया है। बच्चाें की किसी बात का यह ध्यान नहीं देते थे।
मेधावी थी सृष्टि
सृष्टि राय पढ़ने में बहुत अच्छी थी।बीटेक प्रथम वर्ष में उसने 94 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था। गेट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications