Gorakhpur: पहले आधी रात घर से बाहर बुलाया और फिर दोस्त के साथ मिलकर 12वीं की छात्रा का किया गैंगरेप
एक युवक ने पहले चुपके से छात्रा को घर के बाहर मिलने बुलाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की हालत ख़राब होने पर दोनों आरोपी उसे तालाब किनारे छोड़ कर भाग गए।

गोरखपुर से एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की के बॉयफ्रेंड ने रविवार रात उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस बीच छात्रा की हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश हो गई तब दोनों युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की तरफ से दोनो युवकों के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
दोस्त के साथ मिलकर कर लिया लड़की को अगवा
बता दें कि पूरी घटना गोरखपुर के चिलुआताल इलाके की है। जहां 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की बेल्दारी टोला के रहने वाले सागर नाम के युवक से दोस्ती थी। सागर रविवार रात करीब एक बजे छात्रा के घर के बाहर पहुंचा और उसने फोन करके छात्रा को घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद छात्रा बॉयफ्रेंड से मिलने घर से बाहर आ गई।
बारी-बारी से कई बार रेप
सागर लड़की के घर के बाहर पहले से खड़ा था। सागर के साथ उसका दोस्त आशीष चौहान भी था। लड़की के बाहर आते ही दोनों ने जबरन उसे अपने साथ गाड़ी पर बैठा लिया और उसका मुंह दबाकर उसे गांव से कुछ दूर एक तालाब के पास ले गए। वहां ले जाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से कई बार रेप किया। वहीं छात्रा ने जब विरोध किया, तो दोनों ने उसे मारा पीटा भी।
Recommended Video

छात्रा की हालत खराब
इस बीच छात्रा की हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब लड़की को होश आया तो युवती बुरी हालत में अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर चिलुआताल थाने पहुंचे और टोला के रहने वाले सागर और आशीष चौहान के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications