Gorakhpur News: स्वच्छता अभियान में गोरखपुर ने हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान
गोरखपुर ने स्वच्छता अभियान में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां 12 से 31अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत गोरखपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। यही नहीं यहां के ब्लॉक स्तर पर भी रैंकिग में सुधार ह
Gorakhpur News: गोरखपुर ने स्वच्छता अभियान में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां 12 से 31अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत गोरखपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। यही नहीं यहां के ब्लॉक स्तर पर भी रैंकिग में सुधार हुआ है। गोरखपुर मंडल के छह ब्लॉकों की अच्छी रैंकिग है। शीर्ष 10 की सूची में गोरखपुर जिले के सहजनवां ब्लाक को प्रदेश में पहला स्थान तो महराजगंज जिले का फरेंदा ब्लाक दूसरे स्थान पर है। गोरखपुर के पिपराइच को तीसरा स्थान मिला है।

गोरखपुर मंडल के छह ब्लॉकों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। सहजनवां ब्लॉक तो पहले नंबर पर है। यहां कुल दो हजार 437 कार्य किए गए। इनमें से 372 मुख्य मार्गों की सफाई शामिल है। 363 गलियों की सफाई की गई। गांवों से 180 घूर हटाए गए। जलभराव वाले 256 स्थानों पर पौधारोपण कराया गया।
वहीं फरेंदा में कुल दो हजार 66 काम किए गए। इनमें मुख्य मार्गों की संख्या सर्वाधिक है। यहां 497 मुख्य मार्ग को साफ किया गया। 288 शासकीय एवं संस्थाओं की सफाई की गई। 39 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पिपराइच में कुल एक हजार 716 काम किए गए। इनमें से 250 कार्य मुख्य मार्गों की सफाई से जुड़े रहे। 174 घूर हटाए गए। 85 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। सहजनवां में 2437,पिपराइच में 1716,निचलौल में 1160 ,गोला में 948,फरेंदा में 2066, गौरी बाजार,देवरिया मे 950,फाजिलनगर में 933 कार्य किए गए हैं।
गोरखपुर ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 12,554 कार्य किए। कुल 2,346 मार्गों की सफाई कराई गई। 2,365 गलियां साफ की। इसी तरह 1,730 शासकीय भवन, संस्था की सफाई कराई। 1,581 स्थानों पर कूड़े-कचरे को ढेर को हटाकर खाद गड्ढे में डाला, 957 घूरे साफ किए। वहीं 1,297 जलभराव वाले स्थानों को व्यवस्थित किया, 664 सोखता गड्ढों में जलनिकासी की व्यवस्था की। 495 जलभराव वाले स्थानों पर पौधरोपण कराया तथा 1,119 जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव कराया।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि शासन स्तर से जो रैंकिंग की गई हैं उसमें सर्वाधिक कार्य कर गोरखपुर जिला नंबर एक पर है।












Click it and Unblock the Notifications