Indian Railway: गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस का इस स्टेशन पर होगा प्रायोगिक ठहराव

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 22921- 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव तुलसीपुर स्टेशन पर 6 माह के लिये प्रदान किया जायेगा । इसके साथ ही रेलवे को माल लदान से चार माह में कई हजार करोड़ रुपए की आय हुई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

बांद्रा से 06 अगस्त,2023 से चलने वाली 22921 बांद्रा-गोरखपुर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस तुलसीपुर स्टेशन पर 12.49 बजे पहुंचकर 1251 बजे छूटेगी । इसी प्रकार वापसी में गोरखपुर से 08 अगस्त,2023 से चलने वाली 22922 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस तुलसीपुर स्टेशन पर 05.38 बजे पहुंचकर 05.40 बजे छूटेगी।

train

चार माह में हुई इतनी आय
मालगाड़ियों के सुचारू रूप से किये जा रहे संचालन तथा ग्राहक केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाये जाने के फलस्वरूप भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम चार महीनों में 01 अप्रैल से 31 जुलाई, 2023 तक कुल 500 मीलियन टन माल लदान का आंकड़ा पार कर लिया है। इस माल लदान से रेलवे को रू. 13578 करोड़ की आय हुई है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे पर 1.2216 मीलियन टन माल का लदान हुआ । पूर्वोत्तर रेलवे पर माह जुलाई,2023 में 0.3527 मीलियन टन माल का लदान हुआ, जो गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 1.23 प्रतिशत अधिक है।
माल परिवहन में सुधार लाने हेतु, महाप्रबन्धक के स्तर पर भी व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इस सम्बन्ध में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा लगातार समन्वय स्थापित कर माल लदान को बढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+