Indian Railway: रेलवे ने गोरखपुर- बान्द्रा टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या में किया इजाफा

रेलवे ने गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ाई है।

train

Indain Railway: रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 05053- 05054 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 09 जून, 2023 को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 10 जून, 2023 को 01 फेरे के लिये करने का निर्णय किया गया था। यात्रियों की अत्यधिक मांग पर इस गाड़ी का संचलन 01 फेरें के लिये निम्नवत् बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

यात्रियों की अत्यधिक मांग के फलस्वरूप अब 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 एवं 16 जून, 2023 को गोरखपुर से 09.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 10.10 बजे, बस्ती से 10.40 बजे, गोण्डा से 12.00 बजे, बादषाहनगर से 14.02 बजे, ऐषबाग से 14.40 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 16.10 बजे, टुण्डला से 19.15 बजे, आगरा फोर्ट से 19.55 बजे, गंगापुर सिटी से 22.55 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.05 बजे, रतलाम से 06.25 बजे, वडोदरा से 10.30 बजे, सूरत से 12.28 बजे, वापी से 13.32 बजे तथा बोरीवली से 15.07 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 16.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 10 एवं 17 जून, 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 22.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.12 बजे, सूरत से 02.55 बजे, वडोदरा से 05.00 बजे, रतलाम से 08.45 बजे, कोटा से 12.45 बजे, गंगापुर सिटी से 14.50 बजे, आगरा फोर्ट से 17.40 बजे, टुण्डला से 18.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 23.10 बजे, तीसरे दिन ऐषबाग से 00.55 बजे, बादषाहनगर से 01.20 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.45 बजे तथा खलीलाबाद से 05.15 बजे छूटकर गोरखपुर से 06.25 बजे पहुॅचेगी।

इस विशेष गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच (16 कोच आरक्षित एवं 04 कोच जिसमें रेक के आगे के 02 एवं पीछे के 02 कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे) सहित कुल 22 कोच लगेंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+