UP: सांसद रवि किशन की पहल पर अब पीपीगंज व कैम्पियरगंज स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर- ऐशबाग एक्सप्रेस
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पीपीगंज व कैंपियरगंज पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने इसे क्षेत्र के लोगों की सुविधा में बड़ा विस्तार बताया। सांसद ने गोरखपुर की कैम्पियरगंज, पिपराइच व सहजनवां विधानसभा में स्थित कई स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की पूर्व में मांग की थी। सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि कैम्पियरगंज व पीपीगंज स्टेशन पर इंटरसिटी के ठहराव से अब यहां के स्थानीय लोगों को इसे पकड़ने के लिए ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र का भी विकास होगा।

सांसद रवि किशन ने कहा कि भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जिससे करोड़ों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का चैमुखी विकास हो रहा है, जिससे यात्रीयों को काफी सुविधा महसूस हो रही है। आज यात्रियों को वर्ल्ड क्लास रेल यात्रा की अनुभूति हो रही है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री, रेल मंत्री व सीएम योगी के प्रति आभार प्रकट करता हूूं।
इस दौरान सांसद ने अटल आवासीय योजना के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि अब मजदूर का बेटा मजदूर नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के हित में सदैव प्रयासरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं से अब गरीब के बच्चे भी पढ़ लिख कर अधिकारी बन सकेंगे।
यहां देखें पूरी अपडेट
गोरखपुर से 08 अक्टूबर, 2023 से चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस पीपीगंज स्टेशन पर 04.14 बजे पहुंचकर 04.15 बजे छूटेगी एवं कैम्पियरगंज स्टेशन पर 04.27 बजे पहुंचकर 04.28 बजे छूटेगी। ऐशबाग से 08 अक्टूबर, 2023 से चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस पीपीगंज स्टेशन पर 22.59 बजे पहुंचकर 23.00 बजे छूटेगी एवं कैम्पियरगंज स्टेशन पर 22.40 बजे पहुंचकर 22.41 बजे छूटेगी।
इन समारोहों में विधायक, कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, चेयरमैन-नगरपालिका, पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा तथा मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक- परिचालन विक्रम कुमार, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर प्रथम, स्टेशन निदेशक जे. पी सिंह, रेल अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications