UP: गोरखपुर एम्स की इस खास पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार

Gorakhpur News: बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर कौशल विकास केंद्र स्थापित कर युवाओं को रोजगार परक कोर्स की जानकारी देकर उन्हे प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, कौशल विकास मिशन के निदेशक आंद्रे वाम्सी ने दिल्ली एम्स की तर्ज पर गोरखपुर एम्स में कौशल विकास केंद्र को संचालित करने की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए एम्स के ऑडिटोरियम में यूपी कौशल विकास मिशन, आकांक्षा समिति और एम्स की तरफ से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

aimms

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि यहां इलाज के लिए आने वाले युवक व युवतियों को रोजगार परक जानकारी दी जाएगी। चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी प्रशिक्षित किए जाएंगे। यह प्रयास युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए की जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए यह एक सकारात्मक प्रयास है।

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मीरा मिश्रा के मुताबिक, एम्स में खुले परामर्श सेंटरों के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास है। इसमें कौशल प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे।

यूपी कौशल विकास मिशन के निदेशक आंद्रे वाम्सी ने कहा कि इसका उद्देश्य बेरोजगारी को खत्म कर युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्हें रोजगार की राह पर ले जाना है। सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें योग्य बनाने का प्रयास है। इस कार्य में एम्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+