Gorakhpur AIIMS के प्रोफेसर ने इटली में बढ़ाया भारत का मान, किया कुछ ऐसा

Gorakhpur AIIMS Latest News Hindi Uttar Pradesh: एम्स गोरखपुर के एनेस्थिसियोलॉजी, पेन मेडिसिन और क्रिटिकल केयर विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रविशंकर शर्मा ने हाल ही में रोम, इटली में आयोजित "5th Edition of Roma Pain Days 2025" में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान का नाम रोशन किया।

प्रतिष्ठित मंच पर आमंत्रित एकमात्र भारतीय वक्ता

10 से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में डॉ. शर्मा को "Ultrasound-Guided Cancer Pain Management" पर आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल किया गया। वे इस प्रतिष्ठित मंच पर आमंत्रित एकमात्र भारतीय वक्ता थे। उनके व्याख्यान को 25 से अधिक देशों के 1,500 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अत्यधिक सराहना प्राप्त हुई।सम्मेलन को ESRA, EFIC और IASP जैसे वैश्विक संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

gorakhpur aiims

कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने कहा

इस उपलब्धि पर एम्स गोरखपुर की *कार्यकारी निदेशक और सीईओ, मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त)* ने डॉ. शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "डॉ. रविशंकर शर्मा का योगदान संस्थान के लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने एम्स गोरखपुर में दर्द चिकित्सा और उपशामक देखभाल सेवाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

संस्थान के डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. महिमा मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अजय भारती और विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विक्रम वर्धन सहित समस्त संकाय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डॉ. शर्मा को बधाई दी।

डॉ. शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके करियर का एक स्वर्णिम अध्याय है, बल्कि यह एम्स गोरखपुर और भारत को वैश्विक पटल पर दर्द निवारण चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का अग्रणी केंद्र सिद्ध करती है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+