Gorakhpur AIIMS: कार्यकारी निदेशक के मार्गदर्शन में एम्स गोरखपुर में आधुनिक शवगृह परिसर का शुभारंभ
AIIMS Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: एम्स गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) के दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन में आज संस्थान में अत्याधुनिक शवगृह परिसर का शुभारंभ किया गया। उनके दृढ़ संकल्प, सतत निगरानी और सक्रिय सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकी, जो चिकित्सा-कानूनी सेवाओं को सशक्त बनाएगी।
शवगृह परिसर का विधिवत उद्घाटन डॉ. कल्लूरी एस.पी. कुमार, माननीय अपर पुलिस महानिदेशक (ADGP), गोरखपुर ज़ोन द्वारा एम्स परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया। इस अवसर पर अभिनव त्यागी , पुलिस अधीक्षक (नगर), गोरखपुर, एस.के. पांडेय, उप निदेशक, क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL), गोरखपुर, एवं डॉ. राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), गोरखपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग ने इस परियोजना के विकास और क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाई। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पर्चाके के नेतृत्व में डॉ. आशीष सराफ, डॉ. नवनीत, एवं डॉ. यशवंत ने योजना, समन्वय और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एम्स गोरखपुर के विभिन्न विभागों के अन्य संकाय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जो संस्थान की समर्पित सहभागिता और गौरव को दर्शाता है।
समारोह उपरांत अतिथियों ने नवीन शवगृह परिसर का अवलोकन किया, जिसमें आधुनिक तकनीकी सुविधाएं, वैज्ञानिक ढांचा, तथा शव परीक्षण, शैक्षणिक प्रशिक्षण और फॉरेंसिक अनुसंधान हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। यह परियोजना एम्स गोरखपुर की स्वास्थ्य सेवा एवं न्यायिक तंत्र को वैज्ञानिक दक्षता से सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications