Gorakhpur Police की गैंगस्टर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,50 करोड़ की संपत्ति जब्त

गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उसकी 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी। आरोपी डॉक्टर अभिषेक यादव,उसकी पत्नी व बहन की संपत्ति जब्त कर दी गयी है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणे

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उसकी 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी। आरोपी डॉक्टर अभिषेक यादव,उसकी पत्नी व बहन की संपत्ति जब्त कर दी गयी है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने तिवारीपुर पुलिस की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

police

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अभिषेक यादव फर्जी डिग्री देने का गिरोह चलाता था। उसने हजारों छात्रों के साथ फर्जीवाड़ा किया था। डीएम के आदेश पर आज राज नर्सिंग होम की कुर्की हुई है।जल्द ही शेष संपत्ति को भी कुर्क कर दिया जाएगा।

डॉक्टर अभिषेक यादव,उसकी पत्नी व बहन फर्जी डिग्री देकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पिपराईच के तुरा बाजार स्थित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में फर्जी डिग्री दी जा रही थी। डॉ. अभिषेक उसकी पत्नी समेत पांच आरोपी इस समय जेल में हैं।

शासन के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने आठ जनवरी 2022 को कोतवाली थाने में राज नर्सिंग कालेज के संचालक पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जालसाजी की जानकारी होने पर ठगी के शिकार छात्रों के स्वजन ने भी तहरीर दी थी।

दुर्गाबाडी निवासी डॉ. अभिषेक यादव उसकी पत्नी डॉ. मनीषा यादव, शाहपुर के बशारतपुर में रहने वाली बहन डॉ. पूनम यादव, अपने साथी शक्तिनगर निवासी डॉ. सी प्रसाद उर्फ चौथी, बस्ती जिले के लालगंज, खोरिया निवासी शोभितानंद यादव, गुलरिहा थानाक्षेत्र के करमहा निवासी श्यामनरायण मौर्य व मोगलहा निवासी विशाल त्रिपाठी के साथ मिलकर 2015 से यह गिरोह चला रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+