Festival Special Train: गोमती नगर-मालतीपाटपुर स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी डिटेल
Festival Special Train News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। 05068/05067 गोमती नगर-मालतीपाटपुर-गोमती नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोमती नगर से 09 से 30 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मालतीपाटपुर से 11 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05068 गोमती नगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 से 30 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमती नगर से 18.55 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 19.35 बजे, गोंडा से 20.55 बजे, मनकापुर से 21.21 बजे, बस्ती से 22.23 बजे, खलीलाबाद से 23.02 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, भटनी से 01.45 बजे, बेलथरा रोड से 02.20 बजे, मऊ से 03.00 बजे, औंड़िहार से 04.08 बजे, जौनपुर से 05.30 बजे, वाराणसी जं. से 07.20 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.25 बजे, सासाराम से 09.35 बजे, डेहरी ऑनसोन से 09.52 बजे, गया से 11.00 बजे, कोडरमा से 12.12 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 13.30 बजे, महुदा से 14.00 बजे, भोजूडीह से 14.30 बजे, अनारा से 15.08 बजे, पुरुलिया से 15.35 बजे, चाण्डिल से 16.32 बजे, कान्ड्रा से 16.55 बजे, सीनी से 17.15 बजे, राजखरसावां से 17.27 बजे, चाईबासा से 17.50 बजे, डांगोवापोसी से 18.40 बजे, बांशपानी से 19.47 बजे, केन्दुझरगढ़ से 21.40 बजे, जाजपुर केन्दुझर रोड से 23.20 बजे, तीसरे दिन जखपुरा से 00.20 बजे, कटक से 02.20 बजे, भुवनेश्वर से 02.55 बजे तथा खोरधा रोड से 03.30 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 04.20 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: सरहिन्द- सहरसा एक्सप्रेस त्यौहारों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05081 मालतीपाटपुर-गोमती नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 10.00 बजे प्रस्थान कर खोरधा रोड से 11.15 बजे, भुवनेश्वर से 11.45 बजे, कटक से 12.20 बजे, जखपुरा से 14.05 बजे, जाजपुर केन्दुझर रोड से 15.20 बजे, केन्दुझरगढ़ से 16.20 बजे, बांशपानी से 18.00 बजे, डांगोवापोसी से 19.00 बजे, चाईबासा से 19.48 बजे, राजखरसावां से 20.31 बजे, सीनी से 20.50 बजे, कान्ड्रा से 21.05 बजे, चाण्डिल से 21.35 बजे, पुरुलिया से 22.27 बजे, अनारा से 22.55 बजे, भोजूडीह से 23.45 बजे, दूसरे दिन महुदा से 00.27 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं.
गोमो से 01.25 बजे, कोडरमा से 02.18 बजे, गया से 04.00 बजे, डेहरी ऑनसोन से 05.07 बजे, सासाराम से 05.24 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 07.10 बजे, वाराणसी जं. से 08.10 बजे, जौनपुर से 09.50 बजे, औंड़िहार से 10.58 बजे, मऊ से 12.10 बजे, बेलथरा रोड से 12.41 बजे, भटनी से 13.23 बजे, देवरिया सदर से 13.51 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, खलीलाबाद से 15.40 बजे, बस्ती से 16.07 बजे, मनकापुर से 16.53 बजे, गोंडा से 17.35 बजे तथा बाराबंकी से 19.17 बजे छूटकर गोमती नगर 20.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications