Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BRD Medical College के गोल्डेन जुबली समारोह में देश-विदेश से आएंगे पुरातन छात्र

Gorakhpur News: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज चार नवंबर को अपना गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह में देश- विदेश के डॉक्टर शामिल होंगे जो यहां के छात्र भी रह चुके हैं। पूरा कार्य्रम होटल रेडिएंट रिसार्ट गुलरिहा से होगा।

इस समारोह के माध्यम से 50 वर्ष बाद छात्र एक-दूसरे से मिलेंगे। बैच के सभी छात्रों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। अन्य बैच के छात्र भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। समारोह के लिए 'गोल्डेन जुबली सेलिब्रेशन 1973 बैच' नाम से सोसाइटी का पंजीकरण करा लिया गया है। उसका बैंक खाता भी खोल दिया गया है। समारोह में शामिल होने के इच्छुक डाक्टर इसी खाते में शुल्क भेजेंगे। लगभग 55 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है, उनके शुल्क भी आ गए हैं। दंपती के लिए 17 हजार, अकेले के लिए 12 हजार रुपये शुल्क तय किए गए हैं। अन्य बैच के छात्रों के लिए रकम काफी कम कर दी गई है। दंपती के लिए 4500 और अकेले के लिए तीन हजार रुपये शुल्क रखा गया है।

brd

समारोह की शुरुआत दिन में 12 बजे से होगा, उस बैच के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक ही मुख्य अतिथि होंगे। सभी को दिन में तीन से पांच बजे तक बीआरडी मेडिकल कालेज का भ्रमण कराया जाएगा। 1973 बैच के छात्रों को पढ़ाने वाले 12 शिक्षक अभी जीवित हैं। उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+