प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, नमक डालकर जमीन में गाड़ दिया शव

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 18 दिन से लापता एक युवक की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने युवक की प्रेमिका की निशानदेही पर मंगलवार को बड़हलगंज के जगदीशपुर गांव के एक खेत को खोदकर अपह्त युवक शेषनाथ मौर्य की शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने युवक की प्रेमिका, उसके पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।

गांव की युवती से करता था प्यार

गांव की युवती से करता था प्यार

घरवालों के अनुसार, शेषनाथ शादी से पहले गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी बड़हलगंज के जगदीशपुर में हुई थी। शादी के बाद भी दोनों की बातचीत होती थी। शेषनाथ के गायब होने के पीछे संबंधित युवती के हाथ होने का संदेह जताया गया। गोला पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच परिवार के लोगों ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मामले का संज्ञान एसएसपी ने लिया और गोला पुलिस से रिपोर्ट तलब की। इससे सकते में आई पुलिस ने मंगलवार को बड़हलगंज की युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के आधार पर पुलिस युवती के साथ दोपहर एक बजे जगदीशपुर गांव पहुंची। युवती की निशानदेही पर गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में खुदाई कराई तो शेषनाथ का शव निकला। पुलिस के मुताबिक युवक के गले पर कसने के निशान हैं। पुलिस ने कब्र से ही मृतक युवक के बाइक की चाभी भी बरामद की है। गोला पुलिस की लापरवाही से नाराज घरवालों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पति के मोबाइल फोन करके बुलाया था

पति के मोबाइल फोन करके बुलाया था

युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के अनुसार 22 फरवरी की रात 9.22 बजे से लेकर 10.14 बजे तक प्रेमिका ने अपने पति के मोबाइल नंबर से उसे कई बार कॉल किया था। कुल 356 सेकेंड बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक शेषनाथ और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके पति को हो गई थी। उन्होंने युवक को रास्ते से हटाने में साथ न देने पर उसे छोड़ देने की बात कही। इसके बाद उसने युवक को फोन करके बुलाया, फिर ठिकाने लगा दिया।

शव को बोरे में डालकर बांधा, फिर नमक डालकर दफनाया

शव को बोरे में डालकर बांधा, फिर नमक डालकर दफनाया

पुलिस के मुताबिक, युवती ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस को बयान दिया है कि उसने, उसके पति और जेठ ने मिलकर शेषनाथ की गला दबाकर हत्या की थी। तीनों ने उसके शव को बोरे में भरकर बांध दिया। शव पर नमक भी डाला ताकि हड्डी तक गल जाए। साथ ही शव को गांव के रामकृष्ण तिवारी के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। चर्चा यह भी है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को कुछ रकम दी थी, जिसे वापस करने के लिए विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: VIDEO : दुल्हन की विदाई के समय युवक ने दूल्हे के सीने पर तान दी बंदूक, बहन की लव स्टोरी का लेना था बदला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+