UP : हत्या के तीन अरोपियों पर लगा गैंगस्टर,मूर्ति विसर्जन के दौरान इस बड़ी घटना को दिया था अंजाम

गोरखपुर पुलिस ने रविवार को हत्या मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

gangester

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन अरोपियों पर हत्या करने का आरोप है और इसी मामले में तीनों जेल में हैं। डीएम के अनुमोदन पर यह कार्रवाई की गयी है। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान इन आरोपियों ने विकास तिवारी नाम के युवक को गोली मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गयी थी।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के राप्ती नगर फेज-4 के रहने वाले दवा व्यापारी विकास तिवारी की 6 अक्टूबर को असुरन चौक पर मूर्ति विसर्जन के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाक्षेत्र के ही राजनगर कॉलोनी के पंकज त्रिपाठी,गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो शिवमंदिर टोला निवासी शिव निषाद और झंगहा बरही के शिवेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।

विकास तिवारी ने पंकज त्रिपाठी को कुछ रुपए उधार दिए थे। इसी रुपए को वापस मांगने पर पंकज ने विकास को मारने की योजना बनाई और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
इसी मामले में पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

गोरखुपर पुलिस वर्तमान समय में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में लगातार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+