Gorakhpur News: रात में सोने गईं लड़कियां कहां हो गयी गायब,पुलिस कर रही तलाश

गोरखपुर में पांच लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

missing

Gorakhpur News: गोरखपुर में भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों में पांच किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ लड़कियां रात में खाना खाने के बाद सोने चली गयी। अगले दिन परिजनों ने देखा तो वो कमरे में नहीं थी। पांचों लड़कियां दोस्त हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला की रहने वाली दो लड़कियां रात में खाना खाने के बाद सोने चली गयी। अगले दिन शुक्रवार को परिजन जब उनके कमरे में गए तो दोनों लड़कियां कमरे में नहीं थी। पहले तो परिजनों ने खुब तलाश की। जब उनकी सहेलियों से पूछने का प्रयास परिजनों ने किया तो पता चला कि वे भी गायब है। परिजनों ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी चिलुआताल विनय सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक और हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र से दो और किशोरी गायब हैं।

गोरखनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्षीपुर से लड़की गायब हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। हरपुर बुदहट के प्रभारी थानेदार राम बहादुर यादव ने बताया कि एक महिला थाने पर आई थी शिकायत लेकर कि उसकी बेटी गायब है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।

Recommended Video

    Aligarh में लड़की के गायब होने के केस में सात साल से जेल में युवक, अब वो मिली जिंदा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+