UP: कई वर्षों के इंतजार के बाद पति ने रचाई दूसरी शादी, अचानक आई पहली पत्नी और शुरु हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें एक पति के साथ रहने के लिए दो पत्नी जिद कर रही हैं। पहली पत्नी लगभग 14 वर्षाें बाद घर आई है। इसी बीच पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। इस विवाद को सुलझाने के लिए भटहट पुलिस चौकी पर काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन को हल नहीं निकला।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी राजघाट थाना क्षेत्र में लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को साथ लेकर मुंबई चला गया। चार साल बाद दोनों गांव आ गए।
इसके बाद पति कमाने विदेश चला गया। इसके बाद महिला परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मायके चली गयी। पति जब विदेश से आया तो उसे बुलाने का कई बार प्रयास किया लेकिन महिला नहीं आई।

देखते- देखते चौदह वर्ष बीत गए पत्नी नहीं आई। इसके बाद पति ने दिसंबर 2022 में दूसरी महिला से शादी कर ली। शादी की जानकारी होने के बाद उसकी पहली पत्नी बेटी के साथ बृहस्पतिवार शाम फरियाद लेकर भटहट चौकी पर पहुंची।
थानाध्यक्ष गुलरिहा ने बताया कि महिला ने पति की दूसरी शादी पर विरोध जताया है। काफी देर तक झमझाने के बाद भी दूसरी पत्नी बात मानने को तैयार नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications