UP News: गोरखपुर आ रही भिवानी-राजस्थान बस में लगी आग, फिर हुआ कुछ ऐसा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। गोरखपुर आ रही भिवानी राजस्थान बस में शनिवार देर रात तेनुआ टोल प्लाजा के पास अचानक से आग लग गयी। इसके बाद बस में अफरा तफरी गयी। यात्रियों को सही सलामत नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
बस चालक प्रेम कुमार ने बताया सभी लोग एक ही कंपनी में काम करते हैं, एक साथ सब बस से देवरिया लेकर जा रहे थे। अचानक बस में आग गई। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। धर्मदेव कुशवाहा, शिवनारायण आदि ने बताया कि दीपावली की खरीदारी करके घर जा रहे। लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देवरिया निवासी रत्नेश पाठक ने बताया बच्चों के साथ अधर में फंस गया हूं। घर के करीब आकर ऐसा हादसा हो गया है। भगवान का शुक्र है कि सभी लोग सही सलामत हैं, बस सामान जल गया है।

बस में बैठे आलोक ने बाताया कि मैं भिवानी रहता हूं। वहीं पर नौकरी करता हूं। मूलरुप से देवरिया का रहने वाला हूं। यहां कई लोग देवरिया के रहते हैं। हम सभी ने सोचा एक साथ सब घर निकल चलेंगे। तेनुआ टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गयी। गनीमत है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications