Shocking : बेटी से जबरदस्ती संबंध बनाता था अय्याश बाप, वैलेंटाइन डे पर पत्नी ने सुलाया मौत की नींद

गोरखपुर, 22 फरवरी: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स पिछले 5 साल से अपनी ही बेटी से हैवानियत कर रहा था। यही नहीं, अब वह अपनी छोटी बेटी को भी शिकार बनाना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही उसका खेल खत्म कर दिया गया। पत्नी ने बेटी और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही सर्विलांस सेल और कॉल डिटेल के जरिए हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

पिपराइच के चकिया इलाके में 17 फरवरी को खेत में एक शव दफन मिला था। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पहचान पिपराइच के बैलो गांव निवासी के रूप में हुई। पत्नी ने अपने पट्टीदार बाबूराम सहित चार पर हत्या कर शव छिपाने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी कोई भूमिका नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर परिजनों का सीडीआर और मोबाइल लोकेशन निकलवाया। बेटी के सीडीआर में महराजगंज के युवक से कई बार बात करने की बात सामने आई। पुलिस ने बेटी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और सब सच उगल दिया।

5 साल से लूट रहा था बेटी की अस्मत

5 साल से लूट रहा था बेटी की अस्मत

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक पेंटर था। उसका बेटा हैदराबाद में काम करता है और घर पर पत्नी दो बेटियां थीं। पुलिस ने बताया कि पेंटर का काम करने वाला शख्स पिछले 5 साल से बड़ी बेटी की अस्मत लूट रहा था। पत्नी को सब जानते हुए भी बेबस थी। अब उसकी नजर छोटी बेटी पर भी पड़ गई थी। तंग आकर पत्नी और बड़ी बेटी ने हत्या की साजिश रची।

वैलेंटाइन डे पर पति को मौत की नींद सुलाया, शव दफनाया

वैलेंटाइन डे पर पति को मौत की नींद सुलाया, शव दफनाया

14 फरवरी को बड़ी बेटी ने अपने दोस्त को महराजगंज से बुलाया। अय्याश बाप जब रात में खाना खाकर सो गया तब पत्नी, बड़ी बेटी व उसके दोस्त ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर लादकर खेत में ले गए और एक गड्ढा कर शव को दफना दिए। बता दें, शव की पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने पति के सिर को पत्थर से कूच भी दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+