Good News: किसानों को अब नहीं देना होगा हाइब्रिड धान के बीज का प्रामण पत्र

किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को धान बेचने से पहले हाइब्रिड बीज खरीद का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करना पड़ेगा। अब किसान घोषणा पत्र भरकर भी अपना धान बेच सकेंगे। नए नियम के लागू होने के बाद से ही किसान इसका व

Gorakhpur News: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को धान बेचने से पहले हाइब्रिड बीज खरीद का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करना पड़ेगा। अब किसान घोषणा पत्र भरकर भी अपना धान बेच सकेंगे। नए नियम के लागू होने के बाद से ही किसान इसका विरोध कर रहे थे। इससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

peddy

सरकार ने इस बार घोषणा पत्र के साथ ही हाइब्रिड धान का बीज खरीदने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को अनिवार्य कर दिया था। इससे किसानों को धान बेचने से पहले हाइब्रिड धान बीज खरीद का प्रमाण देना पड़ रहा था। जिससे उन्हें कई बार धान क्रय केंद्रों से लौटना पड़ रहा था। जबकि पिछले साल इस तरह का कोई नियम नहीं था। पहले किसानों को एक घोषणा पत्र भरवा लिया जाता था और उनका धान खरीद लिया जाता था। यही व्यवस्था पुन: लागू की गयी है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि हाइब्रिड धान बेचने के लिए अब बीज खरीद का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य नहीं है। किसान घोषणा पत्र भरकर भी धान बेच सकेंगे।जिले में अब तक 6500 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+