खुद के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला 8वीं का छात्र, परिजनों से फिरौती में मांगे 5 लाख
Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक छात्र का स्कूल जाते वक्त अपहरण के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है जिसे जानकर सभी दंग रह गए। परिवार द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम गठित कर इस अपहरण का खुलासा कर दिया। दरअसल छात्र ने खुद अपहरण की झूठी सूचना देकर परिवार वालों से फिरौती में 5 लाख मांगे थे।

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का भलुअनी थाना क्षेत्र का है। जहां एक परिवार पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चे को ढूंढने के लिए दर-बदर भटक रहे हैं। पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर स्कुल जाते समय किसी ने बेटे का अपहरण कर लिया और परिजन के मोबाइल पर पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस तत्काल इस मामले की जांच में जुट गई और फिर बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया। लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो सभी हैरान हो गए। इस पुरे घटना का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि खुद वह छात्र ही था। अपनी जरूरतों को पूरा करने लिये उसने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली।

पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने बताया कि बच्चे के मोबाइल से उसके परिजनों के पास एक मैसेज गया था जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। इसमें हमने टीम गठित कर बच्चे को लखनऊ से बरामद कर लिया है। परिवार से परेशान होकर बच्चे ने घर छोड़ा और अपनी अपहरण की कहानी रची। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवार वालों को मिस गाइड करने के लिए कॉल और मैसेज किया था।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications