Earthquake News: गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में रविवार सुबह उस समय लोगों में दहशत फैल गयी जब उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। नेपाल के भरतपुर में सुबह 7:25 पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका असर गोरखपुर में भी देखने को मिला। लोग घरों से बाहर निकल गए।

भूकंप को लेकर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि आज सुबह गोरखपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। उन्होंने कहा कि इस भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

earthquake

गोरखपुर के पादरी बाजार के नागेश्वरपुरम कॉलोनी, हरसेवकपुर नंबर-2 के रहने वाले अमित कुमार ने भूकंप के झटके महसूस किए। उन्होंने बताया कि मैं लेटा हुआ था। तभी ऐसा लगा कि मेरा बेड हिल रहा है। मैंने मां को तुरंत भूकंप आने की बात बताई और परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल गए।

सरस्वतीपुरम कॉलोनी,जेल बाईपास के रहने वाले विपिन बताते हैं कि सुबह में पूजा कर रहा था। तभी मुझे धरती हिलना महसूस हुआ। मैंने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया और सभी चौकन्ने हो गए।

तारामंडल के रहने वाले आशीष ने बताया कि वह सुबह टहलने निकले थे। तभी रास्ते में ही धरती के हिलने जैसा लगा। मैंने घर फोन कर सभी को इसकी जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+