गोरखरपुर: शहर के 19 रुटों पर दौड़ेगी ई- रिक्शा,एसपी ट्रैफिक व आरटीओं ने कहा- रुल तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
अब सीएम सिटी में 19 रुटों पर ई-रिक्शा दौड़ेगी।इसके लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस, आरटीओं और ई- रिक्शा संचालन यूनियन के साथ एक बैठक हुई।

गोरखपुर,20 जुलाई: अब सीएम सिटी में 19 रुटों पर ई-रिक्शा दौड़ेगी।इसके लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस, आरटीओं और ई- रिक्शा संचालन यूनियन के साथ एक बैठक हुई। जिसमें एसपी ट्रैफिक डॉ. महेंद्र पाल सिंह, ई- रिक्शा युनियन के अध्यक्ष राजू शेख सरवर आलम और अनिता सिंह शामिल हुईं।जल्द ही आरटीओं की ओर से कैंप लगाकार ई- रिक्शा चलाने वालों को रूट वितरित किया जाएगा। जिसे जो रूट मिलेगा, वह उसी रूट पर ई- रिक्शा चला सकेंगे। इसके अलावा अन्य रूटों पर चलाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा गई।जिसमें हमफसर ई- रिक्शा का कलर कोड किसी भी हाल में बदला नहीं जाएगा,सभी हमसफर ई- रिक्शा को रूट नंबर दिया जाएगा, जिससे की शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके,हमसफर ई- रिक्शा के बाहरी बनावट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा,ई- रिक्शा पर निर्धारित मानक के अनुसार 5 सवारी से ज्यादा नंही बैठाएंगे,चौराहों पर किसी भी हाल में जाम नही करेगें, चौराहा से पहले या बाद में सवारी उतारेगें,ई- रिक्शा (हमसफर) को निर्देशित किया गया कि बिना ड्राईविग लाइसेंस के वाहन चलाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी,ई- रिक्शा (हमसफर) चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेगें।
नियमों का करें पालन
एसपी ट्रैफिक डॉक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा अपने निर्धारित रुटों पर ही चलेगा। अन्य रुटों पर चलने व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना लाइसेंस के न चलाएं वाहन
आरटीओं अनीता सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा मालिक अपने कागज दुरुस्त रखें। सभी का लाइसेंस होना अनिवार्य है। सभी नियमों का पालन करें। 27 जनवरी को चालक प्रशिक्षण केंद्र चरगावां में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में ई-रिक्शा स्वामियों को वाहन से संबंधित दस्तावेज लेकर उपस्थित होना है। इसके बाद वाहनों के रूट निर्धारित कर उन्हें प्राधिकार पत्र दिया जाएगा।
इन रुटों पर चलेंगे इतने ई-रिक्शा
- बरगदवां से रेलवे स्टेशन वाया गोरखनाथ-धर्मशाला- 60
- मेडिकल कॉलेज-रेलवे स्टेशन वाया असुरन-70
- नौसड़-कचहरी वाया प्रेमचंद पार्क-शास्त्री चौक- 50
- इंजीनियरिंग कॉलेज-रेलवे स्टेशन वाया मोहद्दीपुर- 60
- एयरफोर्स-रेलवे स्टेशन वाया चार फाटक मोहद्दीपुर-40
- नौसढ़-रुस्तमपुर-पैडलेगंज-पुलिस चौकी मोहद्दीपुर- 40
- इलाहीबाग-घासीकटरा-बक्शीपुर-टाउनहॉल-कचहरी-30
- खजांची चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-धर्मपुर तिराहा-गीता वाटिका-असुरन-पुलिस चौकी मोहद्दीपुर-60
- डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन, तिवारीपुर, बेनीगंज चौराहा, जाफरा बाजार चौराहा, ऊंचवा, बक्शीपुर, बैंकरोड, विजय चौराहा, गोलघर-50
- इंजीनियरिंग कॉलेज से कचहरी वाया पैडलेगंज- 30
- नंदा नगर से रेलवे स्टेशन वाया मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट-40
- नीना थापा इंटर कॉलेज से कचहरी वाया कूड़ाघाट, पैडलेगंज-30
- पादरी बाजार से रेलवे स्टेशन वाया चारफाटक-40
- पादरी बाजार से कचहरी वाया मोहद्दीपुर-40
- फातिमा हॉस्पिटल से कचहरी वाया रेलवे स्टेशन-50
- फर्टिलाइजर से रेलवे स्टेशन वाया बरगदवां-60
- फर्टिलाइजर से कचहरी वाया मेडिकल कॉलेज- 60
- बड़गो से रेलवे स्टेशन वाया कचहरी-40
- देवरिया बाईपास से कचहरी वाया पैडलेगंज-40












Click it and Unblock the Notifications