महिला ने दो बच्चों के बाप से की थी तीसरी शादी, आधी रात में दोनों के साथ हुई ये खौफनाक वारदात

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पति-पत्‍नी के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने फावड़े से काटकर नृशंस तरीके से दोनों की हत्‍या कर दी और फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के सोते समय बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    महिला ने दो बच्चों के बाप से की थी तीसरी शादी, आधी रात में दोनों के साथ हुई ये खौफनाक वारदात
    बिस्तर पर खून से लथपथ मिले शव

    बिस्तर पर खून से लथपथ मिले शव

    गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर गांव गड़हिया टोला में अमरजीत (35) और उसकी दूसरी पत्‍नी रिंकी (32) रहती थी। मंगलवार की रात दोनों के शव घर पर ही बिस्‍तर पर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्‍क्‍वायड की टीम के साथ फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ अरविन्द कुमार पांडेय और सीओ चौरीचौरा ने मौके का निरीक्षण किया।

    पहली पत्नी, दो बच्चों को छोड़कर रीमा के साथ रहता था अमरजीत

    पहली पत्नी, दो बच्चों को छोड़कर रीमा के साथ रहता था अमरजीत


    रिकीं की लाश चौकी पर औधे मुंह गिरी हुई मिली, जबकि अमरजीत की लाश चौकी के ठीक नीचे पीठ के बल पड़ी हुई थी। बिस्‍तर से लेकर नीचे अमरजीत की लाश तक खून पसरा हुआ था। पास में ही पुलिस को एक फावड़ा भी मिला है। ऐसा लग रहा है कि फावड़े से काटकर दोनों की नृशंस तरीके से हत्‍या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। अमरजीत ने दो श‍ादियां की थी। पहली शादी उसने सावित्री नाम की महिला से की थी। उससे उसके दो बेटे एक 14 साल का और एक 11 साल का है। पहली पत्‍नी और बच्‍चों को छोड़कर वो रिंकी के साथ एक साल से ठाकुरपुर में रहता रहा है।

    रीमा ने की थी तीसरी शादी

    रीमा ने की थी तीसरी शादी

    सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि गुलरिहा के सरहरी के ठाकुरपुर के गड़हिया टोला में दो लोगों की हत्‍या की सूचना मिली। पता चला है कि अमरजीत रीमा के साथ एक साल से यहां पर रह रहा था। मौका-ए-वारदात पर एक फावड़ा मिला है। आगे टीम जांच कर रही है। उन्‍होंने बताया कि रीमा गौड़ नाम की युवती एक साल से अमरजीत के साथ लिविंग में रह रही थी। उन्‍होंने बताया कि रीमा की पहले एक शादी हो चुकी थी। अमरजीत की भी पहले से एक पत्‍नी और दो बच्‍चे हैं। रीमा की तीसरी शादी है। पहले पति की मृत्‍यु के बाद दूसरे पति को छोड़कर वो अमरजीत के साथ रह रही थी। घटना का कारण पता नहीं चला है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+