सुशासन, रोजगार व गरीब कल्याण सरकार का मुख्य एजेंडा- केशव मौर्य

Gorakhpur News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की।

इस दौरान उन्होेंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग को सर योजना के क्रियान्वयन में टाप पर रहना है। सुशासन, रोजगार, व गरीब कल्याण सरकार का मुख्य एजेंडा है। प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही ग्राम चौपालो को और अधिक प्रभावी बनाया जाय। विभाग को आवंटित बजट का समय से उपयोग किया जाए।

deputy cm

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास विभाग के आवंटित बजट का सदुपयोग करते हुए समय से व्यय किया जाए। बजट को समय से व्यय करने की ठोस व प्रभावी रणनीति बनाई जाय,।कहा कि ग्राम चौपालो से सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं।ग्राम चौपालों का रोस्टर पहले से बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। निर्देश दिए कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्राम चौपालों की फोटो व वीडियो क्लिप अपलोड किया जाय।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण,मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ,ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहो, मनरेगा श्रमिकों आदि से स्वयं मिलकर सीधे संवाद करें। योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ,महात्मा गाधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, अमृत सरोवर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,त्वरित आर्थिक विकास योजना,सांसद निधि, विधान मण्डल विकास निधि, पूर्वाचल विकास निधि(जिलांश) कृषि विकास योजना,खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि जनपद मे जो भी योजनाएं संचालित है उनकी प्रगति मे किसी प्रकार की कमी न आने पाये योजनाओ की नियमित निगरानी करते हुये जनपद को हमेशा सर्वोच्च स्थान पर लाये। योजनाओ मे क्रियावयन मे किसी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाये।

बैठक मे बताया गया कि गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) मे 9065 के सापेक्ष 9065, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मे 680 के सापेक्ष 665 आवास पूर्ण हुये है, मनरेगा मे 107 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। इसी प्रकार 400 अमृत सरोवर का निर्माण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन मे 18427 समुहो का गठन ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे 42 सड़कों का निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+