अवसाद ग्रस्त महिला ने रामगढ़ताल में लगाई छलाग,फिर हुआ कुछ ऐसा
गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में शनिवार की सुबह आठ बजे एक महिला ने छलांग लगा दी।किसी को कुछ समझ नहीं आया।पास खड़े शिवकुमार अग्रहरि ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला को तालाब से बाहर निकाला।
गोरखपुर,6अगस्त: गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में शनिवार की सुबह आठ बजे एक महिला ने छलांग लगा दी।किसी को कुछ समझ नहीं आया।पास खड़े शिवकुमार अग्रहरि ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला को तालाब से बाहर निकाला। उसके कुछ देर बाद ही महिला फिर रामगढ़ताल में कूदने का प्रयास करने लगी। इस पर युवक ने रामगढ़ताल पर चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह को तत्काल सूचना दी।सूचना पर एसपी ट्रैफिक तत्काल पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाया और पीआरवी वैन से उसे घर पहुंचवाया।

जानकारी के मुताबिक,हसीना खातून नाम की महिला का पति से किसी बात पर विवाद हो गया था।वह कुछ दिनों से अवसाद ग्रस्त थी।शनिवार को उसने अचानक रामगढ़ताल में छलांग लगा दी।पास में खडे़ शिवकुमार अग्रहरी पुत्र राजकुमार अग्रहरी ग्राम मुमफली थाना राजघाट गोरखपुर की नजर डूबती हुई लड़की पर पड़ी तो उन्होने तत्काल उस महिला को तलाब से बाहर निकाला ।इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने महिला को घर भेजा।
एसपी ट्रैफिक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि महिला के रामगढ़ताल में कूदने की जानकारी जैसे ही मिली मैं तत्काल मौके पर पहुंच गया।महिला से बात की और उसे समझाया।महिला अवसाद ग्रस्त थी।उसे बचाने वाले शिव कुमार अग्रहरि ने सराहनीय कार्य किया है।इनको गुड समैरिटन स्कीम के तहत पुरस्कार हेतु शासन से अनुशंसा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications