Deoria News: छह साल की मासूम से दसवी के छात्र ने किया दुष्कर्म

देवरिया के मईल थानाक्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीय मासूम के साथ दसवी के छात्र ने दुष्कर्म किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

duskarm

Deoria News: देवरिया जिले के मईल थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के ही कक्षा दस में पढ़ने वाले छात्र ने यह दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे पड़ोस के ही रहने वाले लड़के ने मासूम को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार भोर में बच्ची को अचानक दर्द होना शुरु हुआ तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। बच्ची के पिता उसके साथ सीधे थाने पहुंचे। थाने पर मैं भी मौजूद था। इस घटना की पूरी जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरु कर दी गयी। लड़का दसवी का छात्र है। उसकी परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के तुरंत बाद ही उसे सेंटर से हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि यह बेहद की निन्दनीय घटना है। ऐसे आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतत प्रयास जारी है।

Recommended Video

    देवरिया: दरिंदों ने किशोरी के साथ किया गैंगरैप, फूटा एबीवीपी का आक्रोश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+