Dengue Fever: जानिए गोरखपुर में रिकार्ड तोड़ क्यों बढ़ रहे डेंगू मरीज,ऐसे करें बचाव

वर्तमान समय में गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या में इस कदर बढ़ोत्तरी हो रही है कि पिछले कई वर्षों के रिकार्ड टूट रहे हैं। मरीजों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ती जा रही है।

Gorakhpur News: वर्तमान समय में गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या में इस कदर बढ़ोत्तरी हो रही है कि पिछले कई वर्षों के रिकार्ड टूट रहे हैं। मरीजों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ती जा रही है। जिले में इस समय डेंगू मरीजों की संख्या 177 हो गयी है। जनपद में पिछले सात साल बाद इतने मरीज डेंगू के मिले हैं। जिन लोगों में डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं उनका एलाइजा जांच किया जा रहा है। जिले में 137 घरों को नाेटिस दी गयी है। साथ ही 32,716 जगहों पर सोर्स रिडक्शन किया गया है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से जिला अस्पताल में सारे बेड फुल हो चुके हैं।

dengu

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जो भी जगह पानी लगने वाले हैं उनकी समुचित साफ-सफाई रखें। कूलर, गमलों, टायर, फ्रीज-स्ट्रे की सफाई विशेष तौर पर करें। जिन मरीजों में भी डेंगू के लक्षण दिखाई दें वह 108 नंबर एम्बुलेंस की सुविधा से अस्पताल आकर जांच करा सकते हैं।

जानिए क्या है डेंगू डेंगू ज्वर इकठ्ठा पानी में पनपने वाले मच्छर के काटने से फैलनी वाली बिमारी है। इसमें सिर दर्द, मसल्स, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है। जी मिचलाने के साथ ही उल्टी लगती है। ग्रंथियों में सूजन व आंखों के पीछे दर्द होता है। त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ते हैं। यह लक्षण 2 से 7 दिनों तक रहता है। सामान्यत: एक सप्ताह में मरीज ठीक हो जाते हैं। लेकिन गंभीर स्थितियों में अधिक समय लग जाता है।

डेंगू मरीजों को अधिक मात्रा में पपीते के पत्तों का जूस,नारियल पानी,हल्दी फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। चाय, कॉफी, सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे चीजों के सेवन से बचना चाहिए। एंटीजन व एलाइजा के माध्यम से इसकी पुष्टि की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+