Gorakhpur News: नेट-जेआरएफ कोचिंग क्लासेज को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब से कर सकते हैं तैयारी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू होने वाली नेट/जेआरएफ कोचिंग क्लासेज की तैयारियों की समीक्षा बैठक कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के कमेटी रूम में सम्पन्न हुई।

बैठक में कुलपति ने सभी विभागों को 1 दिसंबर से कोचिंग कक्षाओं को संचालित करने के लिए निर्देशित किया। सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि कक्षाओं की समय-सारणी, शिक्षकों के नाम तथा विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी एक दिन में प्रदान करें। जो विद्यार्थी ये कक्षाएं करना चाहते हैं उनके लिए गुगल फॉर्म जारी किया गया है। इन कक्षाओं में परास्नातक, पीजी डिप्लोमा तथा पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयो के विद्यार्थी ये कोचिंग क्लास कर सकते है।

ddu news

कुलपति ने कहा कि करीब 10 लाख की नेट/जेआरएफ की तैयारी करने में सहायक ई-बुक्स भी ख़रीदी जायेंगी।इन कक्षाओं में नए शिक्षकों तथा जल्द ही जेआरएफ प्राप्त किये गए शोधकर्ताओं को शिक्षण कार्य मे वरीयता दी जाएगी।

कुलपति ने कहा कि विभागवार होने वाली इन कक्षाओं की सफलता से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जितनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी नेट/जेआरएफ में सफल होंगे विभाग का उतना ही नाम होगा। बैठक में कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठातागण विभागाध्यक्षगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+