DDU University: गोरक्षनाथ शोधपीठ मे हुआ सप्तदिवसीय ग्रीष्मकालीन योग कार्यशाला का शुभारंभ

DDU University News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा कुलाधिपति माननीय आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून को सप्तदिवसीय ग्रीष्मकालीन योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. अनुभूति दुबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह एवं शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र द्वारा गुरु गोरक्षनाथ के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र के द्वारा प्रस्ताविकी एवं स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस कार्यशाला के मुख्य तिथि प्रो. अनुभूति दुबे ने योग के महत्त्व पर अपना उद्बोधन दिया। प्रो. दुबे ने योग को समाज के जोड़ने में अहम कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यहाँ पर सिखाए जा रहे सूर्य नमस्कार एवं आसनों के अभ्यास से लाभान्वित होंगे। यहाँ आसन, प्राणायाम आदि क्रिया प्रतिभागी सीखेंगे। जो बच्चे आज योग सीखेंगे वह जीवन भर उनके साथ रहेगी। योग विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के लिए बेहद उपयोगी है। आसान एवं प्राणायाम हमारे श्वसन क्रिया के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।

ddu universitry

हम जो श्वास लेते है, उस श्वसन प्रक्रिया को प्राणायाम संतुलित करता है। स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। इस कार्यशाला में योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षक डॉ. विनय कुमार मल्ल के द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने अनेक योगासनों, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सिंहासन, पद्मासन, उत्तानपादासन आदि एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। योग प्रशिक्षण में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया। जिसमें स्नातक, परास्नातक आदि के विद्यार्थी, शोध छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

गोरक्षनाथ शोधपीठ की सहायक ग्रन्थालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन एवं वरिष्ठ शोध अध्येता डॉ. हर्षवर्धन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक सहित समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यशाला का फेसबुक लाइव प्रसारण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+