Gorakhpur News: डीडीयू यूनिवर्सिटी गोरखपुर में होगा कैरियर गाइडेंस सेल का गठन, छात्रों को होगा यह फायदा
Gorakhpur News: विद्यार्थियों द्वारा उचित कैरियर विकल्प का चयन करने, उपयुक्त कौशल विकसित करने और पेशेवर दुनिया की बारीकियों को समझने में सहायता करने के लिए कैरियर गाइडेंस सेल का गठन किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को आगामी कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जायेगी। कैरियर संबंधी जानकारी तक पहुंच के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी आरम्भ होगा।

इस सेल के माध्यम से विद्यार्थियों की रूचियों और करियर लक्ष्यों की पहचान करने में मदद करने के साथ साथ बाजार के रुझानों के आधार पर उपयुक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सेल द्वारा विद्यार्थियों के रोजगार कौशल को बढ़ाने के लिए, साक्षात्कार की तैयारी और बायोडाटा तैयार करने के लिए कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और नेटवर्किंग अवसरों से अवगत कराने के लिए औद्यौगिक दौरे और करियर मेलों का आयोजन किया जाएगा। सेल द्वारा विद्यार्थियों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़कर प्लेसमेंट प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने तथा अन्य रणनीतियों में सहायता मिलेगी।
ऐसी होगी कैरियर गाइडेंस सेल की संरचना
कैरियर गाइडेंस सेल का अध्यक्ष कुलपति द्वारा नामित
विश्वविद्यालय का शिक्षक होगा, जो सेल के समग्र गतिविधियों की देखरेख करने के साथ साथ परामर्श सत्र आयोजित करेगा। साथ ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण या सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एक अन्य कोई अधिष्ठाता, मनोविज्ञान विभाग का एक आचार्य, प्रबंध संकाय का एक शिक्षक तथा महिला शिक्षक इसके सद्स्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications