अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने में भागीदारी सुनिश्चित करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 जून 2025 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सामूहिक योग गतिविधियों के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है। इस प्रयास का उद्देश्य न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, बल्कि सम्पूर्ण पूर्वांचल एवं देशभर में योग के प्रति जनमानस में व्यापक चेतना का संचार करना भी है।

ddu university

कुलपति प्रोफेसर टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय में 19 मई 2025 से शुरू योग सप्ताह श्रृंखला के अंतर्गत अनेक सृजनात्मक एवं नवाचारात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इन कार्यक्रमों में "योग बंधन" (अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त संगोष्ठी) एवं
छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बीएमआई जांच शिवर का आयोजन किया गया।
इसके साथ विश्वविद्यालय द्वारा "हरित योग अभियान", "चंदन वाटिका" में योग अभ्यास, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के साथ साझेदारी में सामूहिक योग कार्यक्रम, तथा जैसे विविध आयोजन किए जाने हैं।

आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय दो प्रमुख आयोजन करने की तैयारी कर रहा है:


योग मैराथन

विश्वविद्यालय द्वारा योग मैराथन का आयोजन 19 जून को किया जाएगा। यह मैराथन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर नौका विहार तक जाएगी। इस आयोजन का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा ध्वज प्रदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं आमजन भाग लेंगे। योग मैराथन का उद्देश्य शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ योग की सार्वभौमिकता का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना है।


सामूहिक सूर्य नमस्कार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा भव्य रूप से किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक देशभर के 1 लाख स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं इसके अधीनस्थ महाविद्यालयों को नोडल केंद्रों के रूप में चयनित किया जा रहा है, जहां पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर एकसाथ सूर्य नमस्कार कराया जाएगा। यह प्रयास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


*विवेकानंद योगा वाटिका की स्थापना

कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के कला संकाय परिसर स्थित विवेकानंद पॉइंट को अब विवेकानंद योग वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्थान केवल योग साधना का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक दृष्टि से भी समृद्ध होगा। इसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा रिलीफ म्यूरल (उत्कीर्ण भित्तिचित्र) से सजाया जाएगा, जो भारतीय योग परंपरा एवं विवेकानंद के विचारों को दर्शाएगा।
बैठक में प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दुबे, संकाय अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, खेल अधिकारी, एनएसएस समन्वयकों तथा अधिकारियों ने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+