DDU University की कुलपति ने विद्यार्थियों को दी खास सौगात, खिले युवाओं के चेहरे

DDU University Gorakhpur Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज एक गरिमामय अवसर पर तीन मेधावी विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कर-कमलों से लैपटॉप प्रदान किए गए। यह आयोजन विश्वविद्यालय के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल तथा सामाजिक संस्था मेधा के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रो . अजय कुमार शुक्ल, निदेशक, एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल ने कुलपति का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप एक पौधा भी भेंट किया, जो पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और विश्वविद्यालय की हरित सोच का प्रतीक है।

ddu university

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को लैपटॉप वितरित करते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों तक पहुँच छात्रों के आत्मनिर्भर भविष्य की कुंजी है। यह लैपटॉप न केवल एक उपकरण है, बल्कि ज्ञान, अवसर और सशक्तिकरण का माध्यम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र इसका रचनात्मक एवं समाजोपयोगी प्रयोग करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को सशक्त बनाने हेतु इस प्रकार की पहलों को सदैव प्रोत्साहित करता रहेगा।

लैपटॉप वितरण कार्यक्रम गिव इंटरनेट और सामा फाउंडेशन के सहयोग से संभव हो सका। इस पहल के तहत कुल 350 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से तीन छात्र-अंशिका त्रिपाठी, कमलेश शर्मा और माधव किशन-का चयन मेधा संस्था द्वारा गठित चार सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया।

ddu university

प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें डिजिटल युग में अपनी पहचान सशक्त रूप से दर्ज कराने तथा कंप्यूटर कौशल का सकारात्मक और निर्णायक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल तकनीकी संसाधन देना नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम है।उन्होंने यह भी कहा कि माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणा से विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल निरंतर प्रयासरत है कि छात्रों को समयानुकूल दक्षताएं प्रदान की जाएं, ताकि वे भविष्य में बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त कर सकें। यह आयोजन भी उसी दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अवसर पर मेधा टीम के प्रतिनिधिगण, चयनित विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+