DDU University के तीन छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कुलपति ने दी बधाई

Success Story Three Students Of DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्ट्राटेजिक अध्ययन विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि जुलाई माह में विभाग के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश एवं बिहार सरकार की विभिन्न सेवाओं में हुआ है।

विभाग के आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र राणा प्रताप सिंह का चयन एटा जनपद में और अरुण यादव का चयन सोनभद्र जनपद में आपदा विशेषज्ञ के पद पर हुआ है। इसके अतिरिक्त विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम के छात्र उदय प्रताप चौरसिया का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ है।

ddu university

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "यह विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। विश्वविद्यालय को अपने छात्रों की इस सफलता पर गर्व है। आशा है कि ये युवा अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।"

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद सिंह एवं विभाग के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+