DDU University के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान, कुलपति ने दी बधाई
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तृतीय वर्ष के मेधावी छात्र श्री आदित्य कुमार ने "बचाएं ऊर्जा" (Save Energy) विषय पर आयोजित भारत सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने आदित्य को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह प्रतियोगिता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार द्वारा आयोजित की गई थी। श्री आदित्य कुमार को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें ₹1,00,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग वे अपने नवाचारी विचारों को क्रियान्वित करने में करेंगे।

आदित्य कुमार को भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। यह समारोह भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किए गए Mission LiFE (Lifestyle for Environment) अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस मंच पर सहभागिता से उनकी पर्यावरणीय चेतना और ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक दृढ़ हुई है।
इस अवसर पर प्रो. दिनेश यादव, निदेशक IANS, प्रो. अनुभूति दुबे, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, एवं डॉ. रामवन्त गुप्ता ने भी श्री आदित्य कुमार को उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications