DDU University में स्पॉट काउंसिलिंग का दूसरा चरण 10 से, बीटेक के लिए भी इसी हफ्ते होगी स्पॉट काउंसिलिंग
DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में दो चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग तथा स्पॉट काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच सम्पन्न होगा। यह प्रवेश भी स्पॉट काउंसिलिंग द्वारा होगा जहां विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों पर उपस्थित अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीटेक पाठ्यक्रम की पहली स्पॉट काउंसिलिंग भी इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा हुई थी उनमें से ज्यादातर में प्रवेश पूर्ण हो गया है। चार पाठ्यक्रम ऐसे हैं जहां केवल 1 सीट खाली हैं जबकि 14 पाठ्यक्रमों में लगभग 300 सीटें खाली हैं जिनमें से अनुसूचित आदिखांश आरक्षित संवर्ग की हैं। इनमें बीएजेएमसी,बीकॉम, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस के अलावा परास्नातक हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, एमबीए, एमएससी कृषि तथा एमसीए शामिल हैं। यही स्थिति बीए की रिक्त लगभग 550 सीटों पर भी है।

आरक्षित संवर्गों के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण स्पॉट राउंड के बाद भी ये सीटें खाली रह गई हैं। ऐसी दशा में अब उत्तर प्रदेश शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश अधिनियम 2006 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार इन्हें अनारक्षित सीटों के रूप में परिवर्तित करते हुए मेरिट के आधार पर सभी संवर्गों के अभ्यर्थियों द्वारा भरा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications