DDU News: मिड-टर्म परीक्षाओं की तिथि घोषित,15जनवरी तक आएगा परिणाम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने मिड टर्म परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है।17 से 25 दिसंबर तक एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।परीक्षा परिणाम 15जनवरी तक घोषित किए जाएंगे। महाविद्यालयों से आंतरिक मूल
गोरखपुर,29सितंबर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने मिड टर्म परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है।17 से 25 दिसंबर तक एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।परीक्षा परिणाम 15जनवरी तक घोषित किए जाएंगे। महाविद्यालयों से आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, फील्ड वर्क तथा प्रैक्टिकल के अंक अभी नहीं प्राप्त हुए हैं जिसकी वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब हो रहा है।

कुलपति डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है कि विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सभी 30 सितंबर तक अंक अपलोड कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में प्राप्तांक शून्य कर दिया जाएगा और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक से अनुमति लेने के उपरांत ही दोबारा पंजीकरण कर फिर से आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल और असाइनमेंट की परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। सभी विभागों तथा महाविद्यालय आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षा, असाइनमेंट, उपस्थित तथा फील्ड रिपोर्ट 15 से 25 नवंबर के बीच पूरा कर लें। 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय के आनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें। जो 30 नवंबर तक अपने आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल असाइनमेंट तथा फील्ड सर्वे नहीं करा पाएंगे उन्हें दोबारा परीक्षा नियंत्रक तथा परीक्षा समिति से यह परीक्षाएं कराने की अनुमति लेनी पड़ेगी।
कुलपति ने कहा कि फाइनल एंड सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी और सभी परिणाम 15 जनवरी तक घोषित करने की कोशिश की जाएगी।महाविद्यालयों की मांग तथा छात्रहित में कुलपति ने बैठक के दौरान संपूर्ण शुल्क सहित पंजीकरण कराने की तिथि आठ अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि आठ अक्टूबर तक संपूर्ण शुल्क जमा कर पंजीकरण करा लें। अगर पूरा शुल्क जमा नहीं किया गया तो दोबारा विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना पड़ेगा।
निर्णय लिया गया कि परास्नातक का संपूर्ण मूल्यांकन तीन अक्टूबर तक कराकर भेज दिया जाए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि छह अक्टूबर तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई हैं। सभी पाठ्यक्रमों की मिड-टर्म परीक्षा 15 से 25 अक्टूबर के बीच होगी। इसके लिए सभी विभागों से अनुरोध है कि प्रश्न पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में साज अक्टूबर तक अवश्य भेज दें।












Click it and Unblock the Notifications