Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश "मिशन शक्ति" के चतुर्थ चरण के अंतर्गत "राष्ट्रीय बालिका दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl यह कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर, वीएस फाउंडेशन, महिला अध्ययन केंद्र एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का विषय ' इक्वलिटी स्टार्ट एट होम एवं रेज़ योर गर्ल्स विथ एंबीशन' रहा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन एवं राज्य महिला आयोग की चेयरमैन अंजू चौधरी जी रहीl कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह, एवं विएस फाउंडेशन की डायरेक्टर सुश्री संगीता मलल की उपस्थिति रही ।

ddu

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागृत करना है एवं, महिलाओं मे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता फैलाना है ।

इस कार्यक्रम के तहत सेफ सोसाइटी द्वारा आए बालिकाओं तथा विश्वविद्यालय की बालिकाओं को क्रॉस सोसाइटी के द्वारा लाई गई पर्सनल हाइजीन किट दिया गया, तथा से समिति की तरफ से आए हुए छोटे बच्चियों को स्टेशनरी कीट दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण की संयोजिका प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह रहीl कार्यक्रम में प्रोफेसर नंदिता सिंह, डॉ अनुपमा कौशिक, डॉ नीता सिंह एवं शोध छात्राएं उपस्थित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+