DDU University में अन्य राज्यों के छात्र भी दिखा रहे दिलचस्पी, इतने राज्यों के छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा
DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा आंकड़े बताते हैं। 4 जुलाई से हो रही प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश से बाहर के राज्यों के विद्यार्थियों ने यहां रुचि दिखाई है। आइए जानते हैं कितने राज्यों के छात्र अब तक प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके हैं?
इन राज्यों के विद्यार्थी हुए शामिल
डीडीयू विश्विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में अब तक मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड,मिजोरम, छत्तीसगढ़ , दिल्ली , हरियाणा , झारखंड,बिहार , महाराष्ट्र ,मणिपुर , राजस्थान, पश्चिम बंगाल राज्य के छात्रों प्रतिभाग किया है।

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि निःसंदेह उत्तर प्रदेश से बाहर के भी छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में रुचि दिखाई है। विश्वविद्यालय छात्रों को लगातार बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने खास प्रदर्शन किया है। आज विश्वविद्यालय शिक्षा का एक बेहतर केंद्र बने हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications